बेतिया , अक्टूबर 03 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में बीती रात ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो किशोरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार, भवानीपुर वार्ड संख्या पांच निवासी पारम कुमार और रोहित कुमार एक ही बाइक से बेतिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीती रात करीब आठ बजे पटेरवा के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित