रायगढ़ , मई 14 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रामपुर क्षेत्र अंतर्गत उरदना से सर्किट हाउस मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे चालक वाहन के भारी इंजन के नीचे दब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया लेकिन तब तक चालक की जान जा चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित