सोनीपत , जून 13 -- हरियाणा में सोनीपत के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर हुए विवाद में एक ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
बड़खलसा निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेवरा रोड स्थित गोदाम में ट्रांसपोर्ट कार्यालय चलाते हैं। 12 जून को प्लॉट मालिक विनोद ईटें उतरवा रहा था। रास्ता बाधित होने पर ट्रॉली हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद विनोद अपने साथियों के साथ कार्यालय पहुंचा और लोहे की रॉड व लाठियों से हमला कर दिया। हमले में सुमित गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित