मुरैना , अप्रैल 20 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आज सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा सुबह उस समय हुआ जब मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मुरैना-जौरा मार्ग पर प्रेमनगर के समीप अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार जितेंद्र और बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित