श्रीगंगानगर , मई 22 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में सूरतगढ़ मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली और ई-रिक्शा की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मृतका के पति कुलविंदरसिंह ने बताया कि उसकी पत्नी किंद्र कौर (35) एक अन्य महिला के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार गई थी। खरीदारी के बाद उसकी पत्नी और दूसरी महिला ई रिक्शा से वापस गांव आ रही थी। महाराजा होटल के पास लोहे के सरियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे उसकी पत्नी दूसरी महिला और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए।
लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां किंद्र कौर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि दूसरी महिला और ई-रिक्शा चालक का उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित