मुरैना , मार्च 9 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में आज एक ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से आठ महिलाओं सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हादसा बांसी की पुलिया के समीप उस समय हुआ, जब ग्रामीणों के साथ मजदूर ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर खेत में खड़ी सरसों की फसल काटने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में ट्राली में सवार आठ महिलाओं सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरैना पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित