सतना , जून 27 -- मध्यप्रदेश में सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के कंधार गाँव के निकट शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में झल्लू यादव (26) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित