उमरिया , मई 30 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली जिले के समीप शुक्रवार शाम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गयी।
इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुःख प्रकट करते हुए मृतको के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है ।
शनिवार को आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि कल शाम बिरसिंहपुर पाली जिले के ग्राम तिवनी शनि मंदिर के समीप पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली पलटने से उस पर सवार 50 श्रद्धालुओं में से घनश्याम गोंड़, सहबल बैगा , वीर सिंह, भूपति सिंह सहित चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी और दो लोगों की मौत मेडिकल कॉलेज शहडोल में उपचार के दौरान हुई, जिनमें कृष्णपाल सिंह (40) निवासी पडमनिया और धर्म लाल सिंह (15) निवाशीग्राम जिंजरी शामिल है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित