संभल, अगस्त 12 -- उत्तर प्रदेश में संभल जिले के असमोली क्षेत्र में बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली के कुचल देने से एक बालक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि थाना व ग्राम असमोली के अंतर्गत के मोहल्ला हट्टी निवासी नूर हसन का चार वर्षीय बेटा अरहान बुधवार को शाम के समय सड़क पार कर था, तभी आलू से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने अरहान को कुचल दिया, ट्रैक्टर ट्राली के कुचल देने से घायल हुए अरहान को तुरंत अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सक ने अरहान को मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित