गुरुग्राम , अक्टूबर 08 -- हरियाणा के फतेहाबाद गुरुग्राम से सिरसा लौट रहे आज एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार को गांव भोड़ा होशनाक के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में इंजीनियर सुरक्षित बच गया, जबकि उसकी नई टाटा सियारा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबैग खुलने से इंजीनियर को चोट नहीं लगी।
जानकारी के अनुसार, सिरसा के बरनाला रोड निवासी दीपेश गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह करीब दो माह पहले ही नई कार लेकर आए थे। वीरवार सुबह वह गुरुग्राम से सिरसा के लिए निकले थे। हिसार-फतेहाबाद होते हुए नेशनल हाईवे से सिरसा जाते समय सुबह करीब साढ़े 8 बजे गांव भोड़ा होशनाक के पास उनकी कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित