बारां , अक्टूबर 31 -- राजस्थान में बारां जिले के मांगरोल मार्ग पर शनिवार को बोहत गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इससे मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शव अस्पताल पहुंचाये। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित