अलवर , मई 13 -- राजस्थान में अलवर जिले के बसवा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पप्पूलाल सैनी एवं उसका साथी पिंटू सैनी मोटर साइकिल से बसवा से काम करके अपने घर बांदीकुई लौट रहे थे। इसी दौरान बसवा मोड़ के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी , जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि उन्हें राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया जहां पप्पूलाल सैनी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पिंटू सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित