बैतूल , अगस्त 22 -- मध्यप्रदेश में बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई है।
अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार बैतूल बाजार निवासी 60 वर्षीय अनुज वर्मा कल दोपहर अपने खेत जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बीज निगम कार्यालय के सामने ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उपचार शुरू किया। करीब तीन घंटे बाद स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें नागपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मौत के बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग डायरी आगे की जांच के लिए बैतूल बाजार थाना पुलिस को भेज दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित