अलवर , मई 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग के मध्य गोठ के समीप पूजा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के थानाधिकारी कृपाल मीना ने बताया कि मृतक की जेब मे मिले दस्तावेज के अनुसार मृतक की शिनाख्त रामरतन मीना (50) के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित