भीलवाड़ा , मार्च 11 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक वैन के एक बेकाबू ट्रेलर से टकराने से दो युवकों की मौत हाे गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि महेंद्र (20) और विनोद (22) अपने साथियों के साथ वैन में खेत के लिए निकले थे। उनियारा राजमार्ग पर चंबल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से वैन टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि इससे महेंद्र कहार (20 ) और विनोद कहार (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाबू कहार, दीपू कहार और दिनेश कहार घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित