बैतूल , सितंबर 25 -- मध्यप्रदेश में सिकंदराबाद से दानापुर जा रही सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन के बैतूल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उसे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक की पहचान गोपालगंज, बिहार निवासी धर्मेंद्र पिता शिवनाथ महतो के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई और दो अन्य साथियों के साथ सिकंदराबाद से बिहार स्थित अपने घर लौट रहा था। सफर के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर साथियों ने रेलवे कर्मचारियों और जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद बैतूल स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर उसे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया।
परिजनों के अनुसार धर्मेंद्र सिकंदराबाद में पुताई का काम करता था और दो भाइयों में छोटा था। छुट्टी लेकर वह बड़े भाई और साथियों के साथ घर लौट रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित