भरतपुर , जून 24 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में बुधवार को उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन के दरवाजे पर पैर लटका कर सफर कर रहा एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिलीप नगर इटावा निवासी आकाश (17) उदयपुर से उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर इटावा जा रहा था। भूडा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन गुजरने के दौरान उसका पैर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच बने हिस्से में आ गया।

पुलिस ने बताया कि इससे वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नदबई स्टेशन पार उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे भरतपुर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित