भरतपुर , मई 27 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर बुधवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान बयाना कस्बे के लाल दरवाजा निवासी पूरनदेई जाटव के रूप में हुई है। वह शेरगढ़ गांव से दूध लेकर लौट रही थी। उसे कम सुनाई देता था, गऊघाट शेरगढ़ के पास वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकीं।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित