भरतपुर , फरवरी 27 -- राजस्थान में गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा गया है। उसकी पहचान गौरव गोयल के रूप में हुई है। उसकी गम्भीर हालत को देखते उसे जयपुर भेजा गया है।
परिजनों के अनुसार युवक सुबह घूमने के लिए निकला था। करौली फाटक के पास दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित