अलवर , जून 19 -- राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को अलवर जयपुर ट्रेन मार्ग पर एक विवाहिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव जिला अस्पताल के शवगृह भिजवाया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान हंसीरा (45) पत्नी आसु खान के रूप में हुई है। शाम को वह दादर के पास रेलवे ट्रैक के पास खड़ी थी, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित