श्रीगंगानगर , अप्रैल 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तान सीमा के निकट हिंदूमलकोट गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक मौत हो गई।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पुलिस ने गुरुवार को बताया कि करीब 42 वर्षीय यह व्यक्ति हिंदूमलकोट रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास बुधवार शाम को रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर श्रीगंगानगर से जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया। मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित