मधुबनी , अक्टूबर 21 -- बिहार में मधुबनी जिले के जयनगर-मधुबनी रेलखंड पर जयनगर के सिघराही गांव के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई।थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला ट्रेन से यात्रा कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित