मुंबई , अगस्त 06 -- टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में समेकित आधार पर 518 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो सालाना आधार पर 22 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक के बाद गुरुवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की गयी। तिमाही के दौरान परिचालन से कंपनी को 5,755 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। यह पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का परिचालन लाभ 33 प्रतिशत बढ़कर 848 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने बताया कि कुल आय में उभरती हुई श्रेणियों, जिनमें सौंदर्य प्रसाधन, अंतःवस्त्र और जुते-चप्पल शामिल हैं, का योगदान 21 प्रतिशत से अधिक है। वेस्टसाइड ऑनलाइन तथा टाटा न्यू प्लेटफ़ॉर्म पर कंपनी की पेशकश लगातार ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो रही है। उसने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ऑनलाइन राजस्व का योगदान वेस्टसाइड के कुल राजस्व में प्रतिशत से अधिक रहा।

कंपनी के खाद्य एवं किराना व्यवसाय स्टार के पोर्टफोलियो में तिमाही के दौरान पांच नये स्टोर जोड़े गये, जिससे स्टोरों की कुल संख्या 12 शहरों में 86 हो गयी है। इन स्टोरों में बिक्री में टाटा समूह के अपने ब्रांडों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित