नयी दिल्ली , अप्रैल 17 -- भारत की शीर्ष महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद, ट्रीसा की चोट के कारण उबेर कप फाइनल्स 2026 में हिस्सा नहीं लेंगी।
भारतीय बैडमिंटन संघ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी जगह श्रुति मिश्रा और प्रिया कोंजेंगबम को टीम में शामिल किया गया है। उबेर कप में भारतीय महिला टीम मौजूदा और 16 बार के चैंपियन चीन के साथ ग्रुप-ए में है। मेजबान डेनमार्क और यूक्रेन इस ग्रुप की अन्य टीमें हैं। भारत उबेर कप के पिछले टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में जापान से हारकर बाहर हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित