सतना , अप्रैल 12 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरलगना गांव में आज ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी के कारण भीषण आग लगने से पंद्रह किसानों की लगभग 70 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खेत की मेड़ पर लगे ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी से पहले शुभम मिश्रा के खेत में आग लगी, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई। ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक आग फैलकर अन्य खेतों तक पहुंच गई। घटना में करीब पंद्रह किसानों की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित