वाशिंगटन , जून 10 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ हमले और बमबारी की योजना को रद्द कर दिया है।
श्री ट्रम्प ने गुरुवार को रात सोशल मीडिया लिखा, "इस बात को ध्यान में रखते हुए कि ईरान के साथ बातचीत वहां के नेतृत्व के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंच गयी है और उसे मंज़ूरी मिल गयी है, मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर आज शाम ईरान के ख़िलाफ़ निर्धारित हमले और बमबारी रद्द कर दी है। बातचीत और अंतिम बिंदुओं को मोटे तौर पर तथा विस्तार से इसमें शामिल सभी पक्षों ने मंज़ूरी दे दी है, जिनमें अमेरिका, इज़रायल, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरा, कतर, तुर्की, पाकिस्तान, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, मिस्र और अन्य देश शामिल हैं। जब तक यह समझौता पूरी नहीं हो जाती, तब तक नौसैनिक नाकेबंदी पूरी तरह लागू रहेगी। समझौते पर दस्तखत करने का समय और जगह जल्द ही बताई जाएगी।"गौरतलब है कि श्री ट्रम्प ने इससे पहले ईरान पर गुरुवार रात फिर से बेहद भीषण सैन्य हमले करने तथा ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र 'खार्ग द्वीप' पूर्ण नियंत्रण हासिल करने की धमकी दी ह।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित