बांका , सितंबर 21 -- बिहार के बांका जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने रजौन थाना क्षेत्र में एक ट्रक से 1709 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।उत्पाद विभाग के निरीक्षक पियूष कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर भागलपुर-दुमका मार्ग पर नवादा सहायक थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव के समीप गिट्टी लदे 12 चक्का ट्रक की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान 191 कार्टन में 1709 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी।
श्री कुमार ने बताया कि मौके से कुमार गौरव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि शराब झारखंड से बिहार लायी जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित