अलवर , अप्रैल 16 -- राजस्थान में अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह एक हादसा टल गया जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उससे एक सवारी बस टकरा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अशोक जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे के चैनल नम्बर 139.8 पर उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही एक सवारी बस ट्रक से टकरा गई, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इससे बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित