श्रीगंगानगर , फरवरी 22 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टाऊन थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक ट्रक से तीन क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि पुलिस दल ने सुबह गश्त के दौरान भारतमाला एक्सप्रेस राजमार्ग पर किशनपुरा दिखनदा के नजदीक चक 19- केएसपी में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर के ट्रक को रोका।
उन्होंने बताया कि उसकी तलाशी ली गयी तो उसमें तीन क्विंटल 350 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने चालक कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। डोडा पोस्त की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित