सतना , जुलाई 29 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज बुधवार को एक निजी यात्री बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सतना से चित्रकूट जा रही कामदगिरी ट्रेवल्स की बस मझगवां थाना क्षेत्र में आरटीओ बैरियर के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में घायल यात्रियों को उपचार के लिए निकट के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित