अलवर , अक्टूबर 03 -- राजस्थान में कोटपुतली- बहरोड़ जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने चावल से भरे ट्रक खुर्दबुर्द करने के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपए कीमत के 669 कट्टे चावल बरामद किये हैं।

पुलिस ने माल से भरे ट्रक को कोटपूतली से बरामद किया, जबकि मामले में वांछित ट्रक चालक थानसिंह जोगी (38) को विराटनगर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एक निजी कंपनी के 669 कट्टे चावल एक ट्रक में 30 सितंबर को लदवाये गये थे। चावल को श्यामपुरा स्थित ग्लोबस फैक्ट्री पहुंचाने की जिम्मेदारी चालक थानसिंह को दी गयी थी, लेकिन चालक ट्रक को फैक्ट्री तक ले जाने के बजाय कथित तौर पर माल लेकर दूसरी दिशा में निकल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित