नरसिंहपुर , जुलाई 25 -- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के पुलिस थाना गोटेगांव के तहत कमती गांव में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल से पिपरसरा गांव से मजदूरी करने के लिए गोटेगांव आ रहे तीन मजदूरों को नरसिंहपुर की ओर जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीसरे की सरकारी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित