मुरैना , मार्च 02 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

कल रात हुए इस हादसे में बाइक सवार ट्रक के नीचे फंसकर करीब पचास मीटर दूर तक घसीटता चला गया जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए समीप के अस्पताल भेजा गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा नेशनल हाईवे 44 पर स्थित ग्राम जड़ेरुआ के समीप हुआ। पुलिस के अनुसार गांव का निवासी मेघ सिंह गुर्जर मुरैना से अपने साथी अंकित गुर्जर के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। उसी दौरान ट्रक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जप्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित