श्रीगंगानगर , अक्टूबर 17 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में सूरतगढ़-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर शनिवार को एक निजी बस के ट्रक से टकराने से बस में सवार चालक सहित 28 लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तड़के करीब चार बजे श्री सीमेंट फांटे के पास जयपुर से सूरतगढ़ होते हुए रायसिंहनगर जा रहीनिजी ट्रैवल्स की बस आगे चल रहे ट्रक के पीछे से टकरा गई। इससे बस में सवार 28 लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालकर सूरतगढ़ उप जिला अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात पुरुष और चार महिला घायलों को श्रीगंगानगर जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाकी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित