भीलवाड़ा , जून 02 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर मंगलवार को मुर्गों से भरी एक पिकअप के ट्रक के पीछे टकराने से पिकअप चालक की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तड़के करीब साढ़े चार बजे मुर्गों से भरी पिकअप आगे जा रहे ट्रक के पीछे टकरा गयी। इससे चालक हनीफ मोहम्मद केबिन में फंस गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
उधर दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर चीख-पुकार मच गयी और पिकअप में भरे सैकड़ों मुर्गे आजाद होकर सड़क पर इधर-उधर दौड़ने लगे, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह रुक गया। इस दौरान कई मुर्गे अन्य वाहनों की चपेट में आने से मारे गए। मृतक के पास से कोई पहचान दस्तावेज नहीं मिलने के कारण फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित