भरतपुर , जून 15 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक ट्रक के अंडरपास में गिरने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 270.5 पर भगवतगढ़ के पास त्रिलोकपुरा अंडरपास में मिर्ची से भरा ट्रक गिर गया। इससे महाराष्ट्र के जलगांव निवासी सोनू शेख (24) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अयान गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से ट्रक को अंडरपास से हटवाया और घायल को उपचार के लिए सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी है। परिजनों के सवाई माधोपुर पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित