रायगढ़ , फरवरी 17 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पूंजीपथरा मार्ग पर तराईमाल स्थित बंजारी प्लांट के समीप हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के महुआ चौक तुमीडीह निवासी मोहम्मद अशरफ कुरैशी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से रायगढ़ जा रहे थे। परिवार का 8 वर्षीय बेटा बीमार था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित