अलवर , मई 12 -- राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को देर रात ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। दोनों रिश्ते में जीजा साले लगते थे।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पहचान मुकेश जांगिड़ और उसका साला सुनील जांगिड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कल दोनों काम के सिलसिले में बहाला टोल टैक्स क्षेत्र में कुछ लोगों से मिलने गए थे और देर रात मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि तभी लोहिया का तिबारा क्षेत्र में पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित