भीलवाड़ा , अक्टूबर 21 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि शंभूगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल शंकर लाल कल रात में अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद गुलाबपुरा से शंभूगढ़ थाने जा रहा था। अचानक 29 मील चौराहे से आगे पुलिया के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इससे शंकर लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित