श्रीगंगानगर , मई 04 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को ट्रक की चपेट में आने से ई रिक्शा में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के छह सदस्यों घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राधेश्याम नायक अपने बेटे की 10 मई को होने वाली शादी की तैयारी में जुटा था। वह आज सुबह परिवार के साथ श्रीकरणपुर बाजार में खरीदारी करने आया था। उसका साथ दामाद प्रकाश उर्फ प्रवीण नायक अपनी पत्नी और बच्ची के साथ श्रीकरणपुर आया था। दोपहर भर खरीदारी के बाद वे शाम को पूरा परिवार ई रिक्शा से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान श्रीकरणपुर से दो किलोमीटर दूर पदमपुर मार्ग पर मोडां के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे प्रकाश उर्फ प्रवीण नायक (27) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनोद, धापोदेवी, सुनील, भावना, अनिल, रवीना सहित छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित