तेहरान , जुलाई 22 -- होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजा चेतावनी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान ने कहा है कि यदि अमेरिका उसके नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला करता है तो वह पूरे पश्चिम एशिया में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाएगा, जिनमें अमेरिकी हितों से जुड़े ठिकाने भी शामिल होंगे।
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) से संबद्ध अर्द्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि यदि अमेरिका ईरान के पुलों या बिजली संयंत्रों पर हमला करता है तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र में पुलों, अवसंरचनाओं और अमेरिकी हितों से जुड़े ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमला करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित