, Oct. 20 -- वाशिंगटन, 20 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में जारी हिंसक प्रदर्शनों को मुख्य वजह बताते हुए अमेरिका का यूरोप से पूरी तरह किनारा कर लेने की धमकी दी है।
श्री ट्रंप ने कहा, "अगर वे जल्द ही संभले नहीं, तो हमारे पास यहां से निकलने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। हमारे पास दूसरा कोई विकल्प नहीं रहेगा। यह बेहद गंभीर स्थिति है। हम अपने यहां ऐसा नहीं होने दे रहे हैं।"अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा फ्रांस "एक समय का महान देश हुआ करता था, जिस पर अब प्रवासियों, जिहादियों और कम्युनिस्टों द्वारा कब्जा किया जा रहा है, उसे लूटा जा रहा है और जलाकर पूरी तरह तबाह किया जा रहा है।"फ्रांस में महंगाई और जीवनयापन के बढ़ते संकट के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों के हिंसक रूप लेने के बाद श्री ट्रंप के ये तीखे तेवर सामने आए हैं। फ्रांसीसी प्रशासन के मुताबिक, इन झड़पों में 1,200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया और 150 पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि ऐतिहासिक लिमोज सिटी हॉल आगजनी से बुरी तरह तबाह हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित