न्यूयॉर्क , मार्च 20 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि परमाणु-शक्ति संपन्न ईरान को रोकने की लड़ाई 'सैन्य रूप से जीत ली गई है'।

इसके साथ ही श्री ट्रंप ने अमेरिका की मदद न करने के लिए उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सहयोगियों पर निशाना साधा और हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने में मदद न करने के लिए उन्हें 'कायर' कहा।

श्री ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "अब जब वह लड़ाई सैन्य रूप से जीत ली गई है, जिसमें उनके लिए बहुत कम खतरा था, तो वे उन ऊंची तेल कीमतों के बारे में शिकायत करते हैं जिन्हें चुकाने के लिए वे मजबूर हैं, लेकिन हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने में मदद नहीं करना चाहते, जो कि एक साधारण सैन्य पैंतरेबाज़ी है।"अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "उनके लिए ऐसा करना बहुत आसान है, जिसमें जोखिम बहुत कम है। कायर! हम इसे याद रखेंगे।" उन्होंने इस बात पर भी खेद व्यक्त किया कि नाटो सहयोगी ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका के साथ शामिल नहीं हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित