वॉशिंगटन , जून 16 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें अमेरिका की ओर से ईरान को वित्तीय भुगतान करने की बात कही जा रही थी।

उन्होंने अमेरिकी फंडिंग की रिपोर्टों को 'फर्जी' करार दिया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, " यह कहानी कि अमेरिका ईरान को '30 करोड़' डॉलर का भुगतान कर रहा है, फर्जी है।" श्री ट्रम्प ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर हालांकि 30 करोड़ डॉलर लिखा है, लेकिन इसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि 300 अरब डॉलर की प्रस्तावित राशि अमेरिकी करदाताओं के बजाय क्षेत्रीय सहयोगियों से प्राप्त की जायेगी।

श्री वेंस ने कहा, " उस पैसे का एक भी पैसा अमेरिका से नहीं आता है।" उन्होंने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि यह निवेश खाड़ी देश करेंगे, वह भी तब जब ईरान अपनी अर्थव्यवस्था को 'निवेश योग्य' बनाये और एक 'सामान्य देश' की तरह व्यवहार करना शुरू करे।

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि भले ही राजनयिक वार्ताओं में कई अरब डॉलर का फंड बनाने पर चर्चा हुई थी, लेकिन कोई भी वित्तीय मदद पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगी कि ईरान का रवैया कैसा रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित