, Sept. 26 -- वॉशिंगटन, 26 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को एक सप्ताह के लिए फिर से खोलने के तेहरान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और वह अमेरिका में मध्यावधि चुनावों के बाद नए हमले करने पर विचार कर रहे हैं। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शनिवार को अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को कहा था कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए अमेरिका के सामने सात दिनों की योजना रखी है।
जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, श्री ट्रंप को संदेह है कि ईरान उनकी शर्तें मानेगा और उन्होंने अपने सहयोगियों से कहा है कि नए हमले हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ईरान और मध्यस्थों को यह भी बताया है कि राष्ट्रपति की नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की योजना नहीं है।
इससे पहले, श्री ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर होर्मुज जलडमरूमध्य का एक नक्शा पोस्ट किया और उसे "ट्रंप जलडमरूमध्य" का नाम दिया। सितंबर की शुरुआत में, श्री ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य का नाम बदलकर अपने नाम पर रखने का सुझाव दिया और दावा किया कि अब इस जलमार्ग पर अमेरिका का नियंत्रण है। व्हाइट हाउस ने पहले सोशल मीडिया पर एक नक्शा भी जारी किया था जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को "ट्रंप जलडमरूमध्य" का नाम दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित