वाशिंगटन , अक्टूबर 22 -- अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बीबीसी के खिलाफ 10 अरब डॉलर के मानहानि मुकदमे में 11 दिसंबर तक बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है।

न्यायाधीश एंजोलिक लेट ने गुरुवार को यह आदेश बीबीसी के वकीलों की उस दलील के बाद दिया, जिसमें श्री ट्रंप पर बयान देने में देरी करने का आरोप लगाया गया था। श्री ट्रंप के वकीलों ने जनवरी 2027 में बयान दर्ज कराने का प्रस्ताव दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित