, Sept. 30 -- वॉशिंगटन, 30 सितंबर (स्पूतनिक) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में हुई एक बैठक के बाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) कंपनियों ने एआई मॉडल पर आतंरिक नियंत्रण बढ़ाने का वादा किया और एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

समझौते पर हस्ताक्षर करने वाली कंपनियों में गूगल, ओपनएआई, मेटा, एंथ्रोपिक और एक्सएआई शामिल हैं।

दस्तावेज में कहा गया है, " इसलिए, किसी भी दूसरी सावधानी के अलावा हमारा मानना है कि हर कंपनी को नियंत्रण और ऑडिट के ये चार स्तर लागू करने चाहिए ... सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और अन्य जोखिमों की निगरानी के लिए तैनाती के दौरान अपने मॉडल्स की क्षमता और तालमेल की निगरानी करने के लिए मजबूत आतंरिक नियंत्रण लागू करें और यह सुनिश्चित करें कि उसके मॉडल्स अनजाने तरीकों से तकनीकी प्रणाली को हैक न कर सकें या उन तक पहुंच न बनाएं।"कंपनियों ने नियंत्रण, निगरानी और पहचान के तरीकों की कार्यक्षमता का पता लगाने के लिए स्वंतत्र ऑडिटर के साथ साझेदारी करने का भी वादा किया।

दस्तावेज में लिखा है, " इसमें शामिल कंपनियां अपने प्रणाली की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए मानक और बेहतर तरीकेतय करने के लिए नियमित बैठक करेंगी। "दस्तावेज के अनुसार भविष्य में इन उपायों को कानून या नियमों में शामिल किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित