भीलवाड़ा , सितम्बर 03 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र में पुलिस ने सिंचाई कुओं और ट्यूबवेल से मोटर एवं तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने थाना क्षेत्र में करीब 20 चोरी की वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस अब आरोपियों से चोरी किये गये मोटर-केबल की बरामदगी और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 12 अगस्त को ब्राह्मणों की सरेरी निवासी गौरीशंकर व्यास की बोरिंग से तीन एचपी की मोटर और करीब 354 फुट तार चोरी हो गयी। चोर पाइप को कई जगह से काटकर छोड़ गए थे। इसके बाद मोटर और केबल चोरी की अन्य शिकायतें भी पुलिस के सामने आयीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित