टोरंटो , जून 17 -- कनाडा और नीदरलैंड्स के बीच चार ओवर तक यहां खेले गये वनडे मैच को पिच में असमान्य उछाल को देखते हुए रद्द कर दिया।
यह मैच आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 टूर्नामेंट का हिस्सा था जो कि 2027 के वनडे विश्व कप के लिए टीमों को प्रवेश मिलता।
नीदरलैंड्स द्वारा पहले बल्लेबाजी के फैसले के बाद मैच को 4.1 ओवर के खेल के बाद ही रद्द करना पड़ा। नीदरलैंड्स 15 के स्कोर पर एक विकेट गंवा चुकी थी और मैक्स ओ'डाउड दूसरे ओवर में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे। पिच में असमतल उछाल था और छोटे अंतराल में ही गेंद कई बार बल्लेबाजो के शरीर पर लगी।
इस मैच से चार दिन पहले ही 12 जून को आईसीसी ने एक बयान जारी कर आठ जून को अमेरिका और नीदरलैंड्स के बीच इसी मैदान पर खेले गए मुकाबले की पिच को असंतोषजनक रेटिंग और एक डिमेरिट अंक दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित