अलवर , मार्च 23 -- राजस्थान में अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम माच का तिराया पर भारवाहक टेंपो के अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश (48) और पप्पू (50) निजी कार्य से अलवर आए थे। दोनों एक भार वाहक टेंपो में बैठे। आरोप है कि टेंपो चालक के शराब के नशे में होने से उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टेंपो दीवार से टकरा कर पलट गया। इससे दोनों घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस टैम्पो चालक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित